गाजियाबाद। पुलिस लाइन में सहायक के पद पर कार्यरत आशीष कुमार को ऑनलाइन साइट पर कपड़े बुक करना महंगा पड़ गया। ठगों ने उनसे 47 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए और कपड़े नहीं भेजे। मामले में आशीष कुमार की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी। आशीष कुमार पुलिस लाइन में सहायक के पद पर कार्यरत हैं। आशीष कुमार ने बताया कि उनको कपड़े की जरूरत थी। इसलिए उन्हाेंने ऑनलाइन साइट पर जाकर कपड़े मंगवाने के लिए बुकिंग की थी। इसके बदले उन्होंने 47 हजार की रकम दिए गए खाते में ट्रांसफर कर दी।
कई दिन के इंतजार के बाद उनके कपड़े नहीं आए। ठगों ने इसके बाद उनसे संपर्क भी तोड़ दिया। जानकारी करने पर उनको पता चला कि ठगाें ने फर्जी नाम से साइट बनाकर उनसे ठगी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है। इस बारे में एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
-