ज़िलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को 120 में से 21 लोगों की रिपोर्ट आइ थी, जिसमें दो जमात से जुड़े लोग पॉज़िटिव पाए गए थे। वहीं मंगलवार को मेरठ मेडिकल कालेज से आई 38 लोगों की रिपोर्ट में तीन लोग पोजिटिव पाए गए हैं। इनमें से दो लोग महाराष्ट्र के मालेगांव के और एक बागपत के रहने वाले हैं। इनमे से दो जमाती निज़ामुद्दीन दिल्ली से जमात से आए थे और एक बागपत से आया था। इन सभी लोगों को ख़ुर्जा स्थित कोविड 19 अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया जा रहा है। साथ ही जिन 35 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, उन्हें कोरेंटाइन सेंटर में भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि बागपत निवासी जमाती नगर कोतवाली क्षेत्र के रुकन सराय निवासी व्यक्ति के घर पर रुक हुआ था, जिसे सूचना पर पुलिस ने पुलिस ने पकड़ा था। अब रूकन सराय निवासी व्यक्ति को पूरे परिवार के साथ क्वारन्टीन सेंटर भेजा जा रहा है । साथ ही उसके घर सहित आसपास के तीन किमी के क्षेत्र को कंटेन्मेंट ज़ोन घोषित किया जा रहा है।