साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाने से 200 मीटर की दूरी पर राधा श्याम मार्ग वाली गली से तीन चोरों ने अपार्टमेंट के पार्किंग में खड़ी साइकिल चोरी कर ली। सोमवार को एक्स पर ट्वीट के साथ सीसीटीवी फुटेज डालकर डीसीपी ट्रांस हिंडन से मामले की शिकायत की। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
34 सेकंड के वीडियो में नजर आ रहा है कि दो ई रिक्शा में सवार हैं, जबकि तीसरा चोर पार्किंग के बाहर खड़े होकर लोगों को देखता है। इसके बाद दोनों चोरों को रिक्शा पास लाने के लिए इशारा कर साइकिल लाकर ई रिक्शा में रखता है। फिर तीनों मेन रोड की ओर भाग जाते हैं। सीसीटीवी में कैद घटना रविवार दोपहर की है। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि शालीमार गार्डन थाने में चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।