फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लग्जरी कारों से 366 किलो गांजा लाने वाले तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद/मसूरी। आंध्र प्रदेश से लग्जरी कारों में गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करने वाली तीन तस्करों को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मेरठ ने मसूरी पुलिस के साथ मिलकर रफीकाबाद से पकड़ा है। टीम ने तस्करों के पास 366 किलोग्राम गांजा के साथ तीन कार, पांच मोबाइल व नकदी बरामद की है। गांजे की कीमत 1.85 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में पता चला कि तस्करों के चार साथी अभी फरार हैं। डिप्टी एसपी एएनटीएफ राजेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए तस्कर डासना रफीकाबाद निवासी आसिफ उर्फ गुल्लू, मेरठ के लिसाड़ी गेट निवासी सलीम उर्फ हलवाई और लोहियानगर निवासी फरमान है। इनके साथी छोटा कैला निवासी अब्दुल गनी, टीलामोड़ निवासी नसीम उर्फ चांदी, मसूरी निवासी जाकिर व चालक पवन फरार है। सलीम पर 11 मुकदमे और आसिफ उर्फ गुल्लू पर छह मुकदमे दर्ज हैं। गांजा एक्सयूवी कारों से आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से लेकर आए थे। इसका पूरा भुगतान आंध्र प्रदेश में किया और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसे खपाने के लिए लाए हैं। डिप्टी एसपी ने बताया कि तस्करों ने गांजा रफीकाबाद में नूर मोहम्मद के मकान में छिपाकर रखा था। मकान को कुछ दिन पहले ही नूर मोहम्मद से किराये पर लिया था। उन्होंने बताया कि फरार तस्करों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें