फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरा हत्याकांड: तीन पुलिसकर्मी निलंबित, व्यापारियों ने जाम लगा किया हंगामा; मौके पर पहुंचे एसपी सिटी

Tue, 02 Apr 2024 02:37 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर के देहात कोतवाली में दो लोगों की हत्या के मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। दूसरी तरफ परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
मृतकों के परिजनों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहात कोतवाली क्षेत्र में हुई नगर निवासी दो लोगों की हत्या मामले में एसएसपी ने कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही पाए जाने पर एसएसपी ने देहात कोतवाली के तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। दूसरी ओर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतकों के परिजनों ने मंगलवार सुबह बुरा बाजार चौराहे पर जाम लगाकर हंगामा किया। जिसे एसपी सिटी ने पहुंच कर लोगों को आश्वासन देकर शांत कराया और जाम खुलवाया। 

विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेख सराय निवासी 50 वर्षीय राजीव कुमार गर्ग उर्फ पिंटू और उनके फूफा सुधीर चंद निवासी गांधी चौक की रविवार शाम को गला रेत व धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई थी। दोनों के शव सोमवार देर शाम देहात कोतवाली क्षेत्र में अडौली नहर की पटरी पर पुलिस ने बरामद किए।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उक्त घटना के मामले में मृतकों के परिजनों द्वारा रविवार रात को ही थाना कोतवाली देहात पर गुमशुदगी की सूचना कार्यलेख पर नियुक्त हेडकंस्टेबल कमल हसन व पीसी भूड़ चालक हेडकंस्टेबल अनुज पारासर और कांस्टेबल विवेक को दी गई थी। जिनके द्वारा न तो उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया और न ही कोई विधिक कार्रवाई की गई। इससे प्रारंभिक जांच में उक्त पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आ रही है। इसी के चलते एसएसपी ने तीनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर हत्याकांड से क्षुब्ध मृतकों के परिजनों और व्यापारियों ने मंगलवार सुबह बुरा बाजार चौराहे पर पहुंच कर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप था कि इस मामले में पुलिस ने लापरवाही बरती है, साथ ही परिजनों ने जल्द से जल्द वारदात का खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। व्यापारियों और परिजनों के जाम लगने से चौराहे पर करीब दो घंटे तक वहां जाम में फंसे रहे। सुबह करीब 10:30 बजे एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने जल्द से जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम खोला जा सका।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें