लोनी। कोतवाली पर तैनात तीन हेड कांस्टेबल राजीव, प्रशांत और अमित को काम में लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर कर दिया। तीनों के खिलाफ एसीपी लोनी द्वारा जांच कराई जा रही है। बागपत में वाहन चोर के शक में दो भाइयों को जबरन कार में बैठाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि तीन पुलिसकर्मी वाहन चोरी का पीछा करने के लिए थाने से निकले थे। उन्होंने वाहन चोर के शक में दो संदिग्धों को अपनी कार में जबरन बैठा रहे थे। लेकिन वह बैठा नहीं सके थे। डीसीपी ने बताया कि तीनों पुलिस कर्मियों को उद्देश्य तो ठीक था लेकिन जब तक पक्का सबूत ना हो और वह यदि सही आरोपी न हो तो इस तरह पब्लिक प्लेस में इस तरह व्यवहार नहीं करना चाहिए था। उनकी इस लापरवाही के चलते यह कार्रवाई हुई है। तीनों पुलिसकर्मियों की जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।