राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी कोच के साथ। स्रोत: स्वयं
गाजियाबाद। जिले के तीन खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हुआ है। लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होने वाली प्रदेशीय सबजूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ये तीनों खिलाड़ी भाग लेकर प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 16 फरवरी तक किया जाएगा। महामाया स्टेडियम में बॉक्सिंग कोच राजन ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में अर्श, वर्णित मलिक और लक्ष्य फोगाट शामिल हैं। लक्ष्य फोगाट इससे पहले दो बार खेलों इंडिया में बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक भी जीत चुके हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।