फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की जान गई, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में हाईवे पर बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों की मौत हो गई। इसके अलावा वेव सिटी क्षेत्र में वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि, दूसरा घायल हो गया। मामले में परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नंदग्राम निवासी विनोद ने बताया कि उनका भाई नागेंद्र अपने दोस्त भरतलाल के साथ 17 अगस्त की शाम बाइक से घर लौट रहे थे। हाईवे पर हनुमान मंदिर के पास उनको किसी तेज रफ्तार वाहन ने साइड मार दी। वह सड़क पर गिर पड़े। पुलिस ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
एनएच नौ पर ईस्टर्न पेरिफेरल अंडरपास के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि, उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि हादसा रविवार रात को हुआ। मृतक की पहचान उरमान यादव निवासी सकतपुर, इस्लामनगर, बदायूं के रूप में हुई। उसी के गांव के निर्देश यादव घायल हो गए। उनका उपचार चल रहा है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें