फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मकान का हिस्सा गिरने से महिला समेत तीन घायल हुए, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थानाक्षेत्र के राहुल गार्डन कॉलोनी स्थित मकान का अगला हिस्सा गिरने से मलबे में महिला समेत तीन लोग दब गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि उपचार के बाद तीनों को छुट्टी मिल गई है। पुलिस ने बताया कि वीरेंद्र कुमार निवासी राहुल गार्डन कॉलोनी ने तीन माह पहले मकान के प्रथम मंजिल का कमरा धमेंद्र को किराए पर दिया था। धर्मेंद्र परिवार के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे मकान का अगला हिस्सा भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही कि कमरों में कोई मौजूद नहीं था। मकान का मलबा पहली मंजिल की चौखट पर बैठी धमेंद्र की सास तीतरी देवी व पत्नी सुधा और भूतल पर चौक में चाय पी रही उनकी बेटी शिवानी पर आकर गिरा। इससे तीनों चोटिल हो गईं। शोर सुनकर वह और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तीनों को जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि जांच में मकान के अगले हिस्से में दरार होने व जर्जर होने की बात सामने आई है। पीड़ित के शिकायत देने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें