फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तीन माह पहले छात्र के साथ किशोर ने किया कुकर्म, मौलाना गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद/मसूरी। मसूरी क्षेत्र नाहल स्थित मदरसे में नौ साल के छात्र के साथ उसी मदरसे में पढ़ने वाले एक छात्र ने कुकर्म किया। जिसे मदरसे के प्रबंधक मौलाना अब्दुल बातिन ने देख लिया। मामले को दबाते हुए मौलाना ने आरोपी छात्र को मदरसे से निकाल दिया। तीन महीने पहले पीड़ित छात्र के अभिभावक उससे मिलने पहुंचे तो मौलाना ने मिलने नहीं दिया। हंगामे के बाद पुलिस के हस्तक्षेप अभिभावक छात्र से मिले तो उसने आपबीती बताई। इसके बाद छात्र की मां ने मौलाना अब्दुल बातिन और आरोपी छात्र के खिलाफ मसूरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पीडि़त छात्र की मां का कहना है कि उनका बेटा व बेटी इसी मदरसे में पढ़ते हैं और वहीं रहते हैं। वह तीन महीने बाद शुक्रवार को बच्चों से मिलने गईं तो मौलाना अब्दुल बातिन ने मिलने नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। हंगामा होने पर पुलिस मौलाना को चौकी पर ले गई। इसके बाद उन्हें उनके बेटे से मिलाया गया। उनका कहना है कि इसके बाद बेटे ने उन्हें आपबीती बताई तो उन्होंने मसूरी थाने में तहरीर दी। एसीपी मसूरी नरेश कुमार शर्मा का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर कुकर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर। मौलाना अब्दुल बातिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें