लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के खजूरी पुस्ता मार्ग पर मंगलवार देर शाम को दो ऑटो रिक्शा की भिडंत हो गई। हादसे में पावी सादिकपुर निवासी समीर, उनका मौसेरे भाई आकिल और ममेरे भाई सोहन घायल हो गए। घटना के बाद गलत दिशा से आया आरोपी चालक ऑटो रिक्शा लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पावी सादिकपुर निवासी जमीन अहमद ने बताया कि उनका बेटा समीर, आकिल व सोहन के साथ खजूरी से ऑटो रिक्शा में बैठकर घर आ रहे थे। जगमोहन अस्पताल के सामने गलत दिशा से आए ऑटो रिक्शा ने टक्कर मार दी। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि दूसरे ऑटो रिक्शा को ट्रेस कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।