फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तेज रफ्तार कार से बच्चे समेत तीन को लगी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। कोतवाली क्षेत्र के बालाजी विहार के सामने रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार से चालक ने सड़क किनारे चार साल के बच्चे समेत तीन को टक्कर मार दी। घटना में तीनों लोग घायल हो गए। यातायात पुलिसकर्मी ने चालक को पकड़कर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तीनों की हालत स्थिर है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हिंडन पुल के पास कावड़ शिविर लगने के कारण रास्ता बंद किया हुआ है। दोपहर में बैराज की तरफ से आए एक कार चालक ने तेज रफ्तार में सड़क किनारे बैठे चार साल के बच्चे और उसके माता-पिता को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पिता और बच्चे कि सिर से खून बहने लगा जबकि मां को हल्की चोट आई। मौके पर ड्यूटी कर रहे यातायातकर्मी ने दौड़कर चालक को पकड़ लिया और गाड़ी का चालान कर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत स्थिर बताई गई है। साहिबाबाद पुलिस का कहना है कि हादसे में घायलों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। चालक ने उनका इलाज करने की बात कही है। लिखित शिकायत मिलने पर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें