लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के नानू गांव के पेट्रोल पंप के पास तीन साथियों ने विवाद के बाद युवक के साथ मारपीट की। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। रोहित निवासी जिला बागपत गांव काठा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ईंट के भट्ठे पर चलने वाले ट्रक में काम करते हैं। जब वह साथियों के साथ बागपत स्थित भट्ठे से ईंट लेकर आ रहे थे। नानू गांव के पेट्रोल पंप के पास ट्रक रुकने पर वह नीचे उतर पानी पीने चले गए थे। ट्रक में लौटने पर मौजूद उनके तीन साथियों ने उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट की। उनके शोर मचाने पर आरोपी उन्हें छोड़कर भाग गए। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रितिक, रवि निवासी गांव काठा जिला बागपत व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।