गाजियाबाद। अल्पसंख्यक विभाग ने जस्सीपुरा के पास स्थित वक्फ की जमीन पर कब्जा करके मकान बनाने वाले लोगों को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है। वक्फ संख्या 355 की भूमि पर किस अधिकार से मकान बनाया गया है और किसकी अनुमति से निवास किया जा रहा है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कैलाश चंद्र तिवारी ने बताया कि वक्फ संख्या 355 वक्फ की संपत्ति में दर्ज है। मुतवली रईस अहमद ने विभाग को शिकायत पत्र देकर जांच की मांग की गई। इसलिए कब्जाधारकों को नोटिस जारी कर सात बिंदुओं पर जवाब दाखिल करने को कहा है। अगर तीन दिन के अंदर जवाब नहीं मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।