पासोंडा से आईटीएस में कोरेन्टीन किए गए तीन जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों रांची के रहने वाले हैं और पासोंडा मस्जिद में रहते थे। पसोंडा के ही तीन जमातियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है उन्हें डिस्चार्ज किया जा रहा है। पुलिस को सूचना दी गयी है। सभी की निगरानी पुलिस करेगी। जिले में अब कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 33 हो गयी है। हालांकि अब इलाज के बाद 10 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। 30 और 31 मार्च को पसौंडा की एक मस्जिद से पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 31 जमातियों को पकड़ा था। इनमें से 26 रांची के थे। सभी को मुरादनगर के सूर्या अस्पताल, एमएमजी अस्पताल, डासना स्थित सुंदरदीप आयुर्वेदिक अस्पताल व संयुक्त जिला चिकित्सालय में क्वॉरंटाइन कराया गया था। एक अप्रैल को इनके सैंपल लेकर जांच को भेजे गए। चार अप्रैल को सभी की रिपोर्ट आई, जिनमें से सात पॉजिटिव पाए गए थे। तब नेगेटिव पाए गए जमातियों का बीते दिनों दुबारा सैंपल लिया गया, जिसमें सूर्या अस्पताल में भर्ती रांची के तीन जमाती पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएमओ डॉ एन के गुप्ता ने बताया कि संक्रमित पाए गए जमातियों को तुरंत मुरादनगर कोविड-19 एल-1 अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। तीन और जमाती पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब पसौंडा के संक्रमितों की संख्या 11 हो गई है। वहीं जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 37 पहुंच गई है, जिनमें 18 जमाती शामिल हैं। इससे पहले जिले में शनिवार को एक और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि एक प्रसूता कोरोना संक्रमण की चपेट में आई है। यह सामने आने के बाद रैपिड रेस्पांस टीम ने प्रसूता के घर के आसपास के क्षेत्र में सर्वे शुरू कर दिया है। अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग को 142 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुईं, जो नेगेटिव हैं। इसके अलावा 70 नए कोरोना संदिग्धों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं।