फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 20 हजार वर्ग मीटर में विकसित हो रही तीन कॉलोनियां की गईं ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। प्रवर्तन जोन एक में अटौर रोड स्थित भनेड़ा खुर्द व उसके आसपास करीब 20,000 वर्ग मीटर में काटी जा रही तीन कॉलोनियों को बृहस्पतिवार को जीडीए की टीम ने ध्वस्त कर दिया। जीडीए के अपर सचिव पीके सिंह ने बताया कि खसरा संख्या 996 में पवन नाम के व्यक्ति की ओर से लगभग 10000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में लगभग आठ वर्ष पूर्व अवैध प्लाटिंग की गई थी। महिपाल ने खसरा नंबर 994 लगभग 5000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में लगभग दो वर्ष पूर्व अवैध प्लाटिंग कराई थी। इसी गांव में खसरा नंबर 993 में भी दो साल पहले 5000 वर्ग मीटर जमीन पर अवैध प्लाटिंग के लिए चिनाई कर सड़क बनाने के लिए मिट्टी भराई का कार्य किया जा रहा था। टीम ने मौके पर पहुंचकर मानचित्र संबंधित दस्तावेज मांगे। विकासकर्ता के पास मानचित्र स्वीकृति के दस्तावेज नहीं मिलने पर टीम ने बुलडोजर चलाकर प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। साइट आफिस और सड़कें भी तोड़ दी गईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें