गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र की अमन कॉलोनी में एक युवक को तीन लोगों ने बुरी तरह पीटा। मामले में शहबाज ने नगर कोतवाली में आसिफ, याकूब और यासीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शहबाज ने बताया कि 21 सितंबर की रात करीब 10 बजे वह गली में टहल रहे थे। इसी दौरान आसिफ, याकूब और यासीन आए। याकूब के 500 रुपये उन पर काम के बकाया चल रहे थे। याकूब ने रुपये मांगे तो उन्होंने सुबह देने की बाद कही। इस बात पर याकूब ने अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर रुपये तुरंत देने को कहा। इसी बात पर कहासुनी हुई और आरोपियों ने उनपर हमला कर दिया। इस बारे में एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।