लोनी। कोतवाली थानाक्षेत्र के टोली मोहल्ला निवासी शहनवाज ने कॉलोनी के ही रहने वाले फरफान, सलमान व एक अन्य युवक पर मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज मुकदमे में उन्होंने बताया कि फरमान से किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया था। आसपास के लोगों ने मामला शांत कराया और दोनों में समझौता हो गया। आरोप है कि कुछ देर बाद फरमान अपने साथी सलमान व अन्य लोगों के साथ उनके पास पहुंचा और लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।