फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किराये के ऑटो से सवारियों से लूट करने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। ऑटो किराये पर बुक करके सवारियों से लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को मधुबन बापूधाम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाश ऑटो चालक को एक हजार से 1500 रुपये देने का लालच देकर ऑटो बुक करते हैं और सवारी बैठाकर बंधकर बनाकर लूटपाट करते हैं। बदमाशों ने रविवार को मसूरी के नाहल निवासी एम्स के वार्ड बॉय कमरे आलम से लूटपाट का प्रयास किया था।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए बदमाश संजयनगर सेक्टर-23 निवासी सचिन, रवि और श्रावण कुमार है। श्रावण ऑटो चालक है। इनके पास से एक ऑटो, तमंचा और चाकू बरामद किया है। इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। पूछताछ में सचिन ने बताया कि वह अपने साथी रवि के साथ मिलकर श्रावण को रुपये का लालच देकर ऑटो बुक कर लेते हैं और सवारी बैठाकर उसे मारने का डर दिखाकर नकदी व सामान छीन लेते हैं।
रविवार को भी उन्होंने श्रावण का ऑटो बुक किया था। रास्ते में उसे शराब पिलाई। इसके बाद उन्होंने एक युवक से लूटपाट का प्रयास किया। जिसे उन्होंने नया बस अड्डा से ऑटो में बैठाया था। रास्ते में सीएनजी डलवाने के बहाने मधुबन बापूधाम थाने की तरफ ले गए। रास्ते में लूटपाट करने लगे। सामने से आ रही पुलिस की गाड़ी को देखकर उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी ऑटो छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें