फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ऑनलाइन अश्लील किताबें बेचने पर वालमार्ट और फिल्पकार्ट पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। ऑनलाइन अश्लील किताबें बेचने के मामले में अधिवक्ता गौरव शर्मा ने ई-कॉमर्स कंपनी वालमार्ट, फि्लपकार्ट, एटलांटिक पब्लिकेशन और इंंस्टाकार्ट सर्विस प्रा. लि. समेत कंपनी के 53 अधिकारियों के खिलाफ गाजियाबाद के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश पर मधुबन बापूधाम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

संजयनगर सेक्टर-23 निवासी अधिवक्ता गौरव शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन अश्लील किताबें व अन्य सामग्री बेचने की जानकारी उन्हें करीब ढाई साल पहले हुई। इसकी पड़ताल करने के दौरान पता चला कि फिल्पकार्ट पर अलग-अलग मॉडल की आपत्तिजनक तस्वीरें वाली किताबें हजारों रुपये में बेची जा रही हैं। सुबूत के तौर पर उन्होंने करीब 2700 रुपये में किताबें खरीदीं, जिसे इंस्टाकार्ट ने डिलीवर किया। उनका कहना है कि यह कानूनी रूप से गलत है। मामले में एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में केस दर्ज किया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
महिला आयोग के नोटिस नहीं हुआ असर
अधिवक्ता गौरव शर्मा ने बताया कि काफी पड़ताल करने पर पता चला कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस संबंध में कंपनी को नोटिस दिया था। इसके बावजूद कंपनी ने कोई संज्ञान नहीं लिया। इसी आधार पर छह माह पहले तत्कालीन एसएसपी को शिकायत दी लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। ऐसे में उन्होंने 450 पेज के सुबूत पेश कर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें