फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'घर में घुस जाता है नॉनवेज होटल का धुआं': शिकायत पर महिला को मिली धमकी, बोली- साहब...पति को संक्रमण हो गया

Wed, 06 Aug 2025 02:52 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मोदीनगर (गाजियाबाद)

सार

गाजियाबाद के मोदीनगर में एक महिला को नॉनवेज होटल के मालिक ने जान से मारने की धमकी दी है। महिला ने एसडीएम से नॉनवेज होटल से निकलने वाले धुएं की शिकायत की थी। उपजिलाधिकारी का कहना है कि जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मांसाहारी होटल - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर गुरूद्वारा रोड स्थित सत्यनगर कालोनी के समीप एक मांसाहारी होटल की गंदगी और धुंए की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। कॉलोनी निवासी महिला ने उपजिलाधिकारी से मामले की शिकायत की है।

विज्ञापन


सत्यनगर निवासी असगरी बेगम ने बताया कि उनके घर के बराबर में एक मांसाहारी होटल है। होटल संचालक गंदगी सड़क पर फेंक देता है और बिना चमनी के मांस पकाता है। इससे होटल का धुंआ उनके घर में भर जाता है। 

आरोप है कि धुंए के कारण उनके पति की आंखों में संक्रमण हो गया। उन्होेने ने होटल संचालक से मामले की शिकायत की तो आरोपी ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन


असगरी बेगम ने उपजिलाधिकारी से मामले की शिकायत की है। उपजिलाधिकारी का कहना है कि जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें