फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad : युवती के नाम से फर्जी आईडी बनाकर बदनाम करने की दी धमकी, साइबर सेल की मदद से जांच में जुटी पुलिस

Thu, 11 May 2023 12:59 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

आरोपी आईडी के जरिये चैटिंग भी कर रहा है। इतना ही नहीं आरोपी ने युवती के अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में किसी ने विजयनगर क्षेत्र की एक कालोनी निवासी युवती की फर्जी आईडी बनाकर बदनाम करने की धमकी दी है। आरोपी आईडी के जरिये चैटिंग भी कर रहा है। इतना ही नहीं आरोपी ने युवती के अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी है।

विज्ञापन

युवती की मां का कहना है कि उनकी बेटी ने उन्हें बताया कि किसी ने इंस्टाग्राम पर उसकी फर्जी आईडी बना ली है और फोटो अपलोड किए हैं....आरोपी चैटिंग कर धमकी दे रहा है कि अभी तो सही फोटो अपलोड किए हैं अब वह एडिट किए हुए अश्लील फोटो भेजेगा।  मामले में उन्होंने विजयनगर थाने में केस दर्ज कराया है। एसीपी नगर सुजीत राय का कहना है कि साइबर सेल की मदद लेकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें