लोनी। हत्या का मुकदमा वापस न लेने पर आजाद एनक्लेव कॉलोनी निवासी समीर को जान से मारने की धमकी मिली है। पीड़ित ने यह आरोप अपने पड़ोसी अब्बास पर लगाया है। पुलिस ने शनिवार रात प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में समीर ने बताया कि उनके बड़े भाई बरकतुल्ला की हत्या वर्ष 2019 में हुई थी। पड़ोस में रहने वाला अब्बास मामले में आरोपी है। बताया कि वह घर के बाहर टहल रहे थे। इस दौरान अब्बास ने उन पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तब आरोपी ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे डाली। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।