फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: धार्मिक स्थल में फेंका धमकी भरा पत्र, इंजीनियर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। आदर्शनगर कॉलोनी स्थित एक धार्मिक स्थल में शनिवार सुबह युवक ने धमकी भरा पत्र फेंक दिया। पत्र में धार्मिक स्थल पर लगे लाउडस्पीकर की आवाज कम न होने पर लाश गिनने की बात लिखी हुई थी। धार्मिक स्थल में लगे सीसीटीवी कैमरे में युवक कैद हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चार घंटे में आरोपी लक्ष्य त्यागी निवासी ब्रजविहार कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार लक्ष्य त्यागी ने बीटेक किया हुआ है और फिलहाल काम नहीं होने से बेरोजगार है।
विज्ञापन

आदर्शनगर कॉलोनी स्थित धार्मिक स्थल में शनिवार सुबह करीब चार बजे लोग फजर की नमाज अदा करने के लिए पहुंचे। कॉलोनी निवासी कलवा अहमद को वहां एक कागज पड़ा मिला, कागज उठाकर देखा तो उसमें लिखे संदेश को वहां मौजूद अन्य लोगों को बताई। पत्र में लिखा कि मेरी बात ध्यान से सुनो अगर लाउडस्पीकर से आवाज आई तो लाशें गिनने के लिए तैयार रहना। जल्द से जल्द लाउडस्पीकर बंद होने चाहिए। वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। इसके बाद धार्मिक स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और हंगामा शुरू हो गया।
सूचना पर थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। एडवोकेट वसीम बाबू ने मामले में तहरीर दी। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की तलाश शुरू की गई, पुलिस ने चार घंटे में लक्ष्य को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को परिजनों ने बताया कि करीब छह माह से लक्ष्य डिप्रेशन में चल रहा था, उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें