फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सिपाही की आत्महत्या के मामले में तीसरा आरोपी अमित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। नगर पालिका परिषद परिसर स्थित गोदाम में सिपाही पम्मी द्वारा सरकारी रायफल से गोली मारकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस दो युवतियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि सिपाही पम्मी के आत्महत्या के मामले में वांछित नामजद अमित यादव निवासी औरंगाबाद अहीर थाना गुलावठी बुलंदशहर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में प्रेमिका प्राची व उसकी सहेली सोनिया तेवतिया उर्फ गुड्डन को पहले गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले में अब तक तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

मंगलवार रात नगर पालिका परिषद परिसर स्थित गोदाम में ईवीएम की सुरक्षा में तैनात सिपाही पम्मी ने सरकारी रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। सिपाही ने आत्महत्या से पहले वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। वीडियो में सिपाही ने गांव की युवती से खुद का संबंध होने की बात कही थी। आरोप था कि ब्लैकमेल करके युवती ने अपनी सहेली व एक युवक के साथ मिलकर उनसे छह लाख रुपये ले लेने के बाद और रुपये मांग रही थी। रुपये न देने पर झूठा मुकदमा लिखवाने की धमकी दे रही थी। सिपाही ने अपनी पत्नी के गहने बेचकर भी युवती को पैसे दिए। मामले मेें सिपाही ध्यान सिंह की तहरीर पर अमित, प्राची व गुड्डन निवासी अज्ञात के खिलाफ एनबीसी की धारा 108 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें