फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रैपिड रेल की केबल काट रहे थे चोर, पुलिस देखकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर-1 में देर रात रैपिड रेल की लाइन से केबल चोरी की घटना पुलिस गश्त होने से बच गई। चोर पुलिस को देखकर कटी केबल छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि रात दो बजे वसुंधरा चौकी प्रभारी भूपेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ गश्त कर रहे थे। इस बीच रैपिड रेल की लाइन से चोर केबल काट रहे थे, जो पुलिस को देखकर हिंडन बैराज की तरफ भाग गए। पुलिस मौके पर पहुंची तो रैपिड रेल की कटी हुई केबल मिली। इसकी कीमत लाखों में बताई गई है।
विज्ञापन

नए साल की रात को चोरों ने चुराई थी 85 मीटर केबल :
रैपिड रेल की केबल चुराने के लिए चोरों की लगातार नजर बनी हुई है। नए साल की रात चोरों ने वसुंधरा सेक्टर-1 में ही रैपिड रेल के ट्रैक से लाखों की कीमत की 85 मीटर केबल काटकर चोरी कर ली थी जबकि इस प्वाइंट पर सुरक्षा गार्ड की तैनाती रहती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें