फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चाट विक्रेता के घर का ताला तोड़कर जेवरात चुरा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। थाना क्षेत्र की प्रधानपुरम कालोनी मेंं चोरों ने चाट विक्रेता के मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर लिए। घटना से समय पीड़ित परिवार के साथ पूर्णागिरि गए थे।
विज्ञापन

प्रधानपुरम इंद्रगढ़ी मेंं राकेश यादव रहते हैं। उनकी गोविंदपुरम स्थित फार्महाउस के पास चाट की दुकान हैं। 28 मार्च को वह परिवार के साथ पूर्णागिरि गए थे। एक अप्रैल को जब वह घर पहुंचे तो मकान का ताला टूटा हुआ था। घर का सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। चोर घर से लाखोंं रुपये कीमत के सोने व चांदी के जेवरात चुराकर ले गए थे। उन्होंने बताया कि चोर घर से करीब साढ़े तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात चुरा कर ले गए हैं। एसीपी मसूरी निमिष पाटिल का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही हैं। कुछ संदिग्ध युवकों को चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें