फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गृह प्रवेश से पहले चोरों ने खंगाला घर, ले गए कीमती सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन में गृह प्रवेश से पहले चोरों ने घर में घुस कर कीमती सामान चोरी कर लिया। परिवार के लोग घर पहुंचे तो घटना का पता चला। चोरी की शिकायत पुलिस से की गई है। प्राॅपर्टी डीलर सत्यम सिंह ने बताया कि उन्होंने मकान खरीदा था और आठ अगस्त को उन्हें गृह प्रवेश करना था। इसके चलते अधिकांश सामान नए मकान में शिफ्ट कर दिया था। चोरों ने बृहस्पतिवार को मकान के ताले तोड़कर वहां रखे चांदी के दो गिलास, दो कटोरी, दो चम्मच, अन्य बर्तन, सोने की चेन, मंदिर में रखे 1100 रुपये और कीमती कपड़े चोरी कर लिए। सुबह साढ़े सात बजे परिवार के लोग घर पहुंचे तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे से चोरों की पहचान करके जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें