फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मसूरी में तीन घरों से चोरों ने उड़ाए 15 लाख के गहने व नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद/मसूरी। मसूरी के गांव बडायला में चोरों ने तीन दिन में तीन घरों के ताले तोड़कर करीब 15 लाख के गहने व नकदी चोरी कर ली। चोरों ने दो चोरी 20 अगस्त की रात को आशीष और उनके पड़ोसी बिट्टू के यहां की और 22 अगस्त की रात नीतिश चौधरी के मकान के ताले तोड़कर गहने व नकदी चोरी कर लिए। लगातार हो रही चोरी से ग्रामीण में रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस गश्त नहीं कर रही है। ग्रामीण खुद समूह बनाकर गांव में पहरा दे रहे हैं।
विज्ञापन


आशीष का कहना है कि चोर अलमारी का ताला तोड़कर एक लाख की नकदी, पांच अंगूठी समेत अन्य सोना-चांदी के गहने चोरी करके ले गए। वहीं, उनके पड़ोसी बिट्टू के यहां से चोरों ने गहने समेत 19 हजार की नकदी चोरी कर ली। उनका कहना है कि चोरों ने मदन के घर से भी नकदी, गहने व कपड़े चोरी किए। लेकिन शोर सुनकर जैसे चोर दीवार कूदकर भागे तो मदन का सामान वहीं गिर गया। इसके बाद चोरों ने 22 अगस्त की रात नीतिश चौधरी के घर में घुसकर 2.5 लाख की नकदी समेत सोने की दो चेन, दो अंगूठी, एक हार समेत अन्य चांदी के गहने चोरी कर लिए। मामले में आशीष और नीतिश ने मसूरी थाने में केस दर्ज कराया है। एसीपी मसूरी निमिष पाटिल का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई गई है।



कारखाने की खिड़की तोड़कर चुराई तांबा की रॉड

मसूरी। क्षेत्र की जाफर कॉलोनी में स्टील के किचन का सामान बनाने वाले कारखाने की खिड़की तोड़कर चोरों ने तीन मशीनों से छह तांबे की रॉड चोरी कर ली। चोरी करने के लिए पहले चोरों ने कारखाने के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ा। कारखाना मालिक असलम ने पुलिस से शिकायत की है। असलम का कहना है कि सुबह कारखाना खोलने पर उन्हें चोरी का पता चला। पुलिस का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें