फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकिंग: गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में चोरों के हौसले बुलंद, तीन कारों की बैटरी चोरी

Tue, 20 Oct 2026 12:27 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद

सार

शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। यहां तीन कारों से बैटरी चोरी होने का मामला सामने आया है। लगातार हो रही चोरी पर अंकुश न लगने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
तीन कारों से बैटरी चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। क्षेत्र में तीन कारों से बैटरी चोरी होने का मामला सामने आया है। एक ही क्षेत्र में तीन वाहनों को निशाना बनाए जाने से स्थानीय लोगों में चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता है। वहीं, लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शालीमार गार्डन में रहने वाले स्पर्श त्यागी की कार (DL5CQ8797), निखिल यादव की कार (DL6CR4886) और कक्कड़ की कार (DL7CS4937) से बैटरी चोरी हुई है। तीनों कार मालिक शालीमार गार्डन क्षेत्र में रहते हैं। चोरों ने वाहनों को निशाना बनाकर बैटरी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

एक साथ तीन कारों से बैटरी चोरी होने की घटना ने क्षेत्र में वाहन सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस को गश्त बढ़ाने और संदिग्धों पर नजर रखने की जरूरत है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें