फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चोरी करने घर में घुसा चोर छत से गिरकर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। प्रेम नगर कॉलोनी में रविवार रात चोरी करने घर में चोरी के लिए घुसा युवक छत से गिरकर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बबलू ने बताया कि शनिवार देर रात गर्मी के चलते आंख खुल गई और जब वह छत पर पहुंचे तो देखा कि पड़ोसी के बंद मकान की छत पर एक युवक खड़ा था। वह कमरे के दरवाजे के कुंडे को तोड़ने का प्रयास कर रहा था। उनके शोर मचाने पर पड़ोसी राशिद छत पर पहुंचे। दोनों के शोर मचाने पर चोर मकान की छत से गली में कूद गया और वह घायल हो गया। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि लोगों ने युवक को चोरी के आरोप में पकड़कर पुलिस को सौंपा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें