मोदीनगर। तिबड़ा मार्ग स्थित एक फार्म हाउस में आयोजित धार्मिक आयोजन में चोरी कर रहे युवक को लोगों ने पकड़कर धुनाई कर पुलिस को सौंपा।
नेहरुनगर कॉलोनी निवासी विशाल सिंघल ने तिबड़ा मार्ग स्थित एक फार्म हाउस में खाटू श्याम के कीर्तन का आयोजन किया था। धार्मिक आयोजन के बीच एक युवक वेटर बनकर आया। आरोप है कि युवक ने वहां से मोबाइल, नकदी व गहने चोरी कर लिए। चोरी करते हुए किसी ने उसे देख लिया और शोर मचा दिया। लोगों ने उसे युवक को पकड़ धुनाईकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद