फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दो साल से कर रहे थे सामूहिक दुष्कर्म, 22 सप्ताह की गर्भवती हुई बहन

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीला मोड़ थानाक्षेत्र की एक काॅलोनी में दो भाइयों ने अपनी 13 साल की बहन से दुष्कर्म कर दिया। किशोरी 22 सप्ताह की गर्भवती हो गई है। उसकी अचानक तबीयत खराब होने के बाद दिल्ली के अस्पताल में अल्ट्रासाउंड हुआ। किशोरी अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टर उपचार के साथ उसकी निगरानी में लगे हैं। किशोरी की मां ने दोनों बेटों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


किशोरी काॅलोनी के एक निजी स्कूल की छात्रा है। उसके साथ दोनों भाई दो साल से अलग-अलग समय में दुष्कर्म कर रहे थे। कुछ दिनों से किशोरी के पेट में दर्द हो रहा था। वह स्कूल में शिक्षकों से पेट दर्द की शिकायत करती थी। दो दिन पहले मां बेटी को दिल्ली के अस्पताल में इलाज के लिए ले गई। वहां डॉक्टर ने उसका अल्ट्रासाउंड किया। रिपोर्ट आने पर किशोरी 22 सप्ताह की गर्भवती निकली। डॉक्टरों ने किशोरी की हालत बिगड़ता देख उसे भर्ती कर इलाज करना शुरू कर दिया। मां ने बेटी से पूछा तो उसने बताया कि दोनों भाई अलग-अलग समय पर उसके साथ दुष्कर्म करते थे। मां ने घर पर फोन करके दोनों बेटों से घटना की जानकारी ली। वहीं, शुरुआत में बेटे घटना को टालने लगे लेकिन जब उन्होंने बेटी के गर्भवती होने के बारे में बोला तो दोनों कबूल किया। बाद में मां ने टीला मोड़ थाने में पुलिस से शिकायत की और दोनों बेटों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा कराया। एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें