फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: फैक्टरी में आग लगने से मचा हड़कंप, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

Wed, 06 Sep 2023 02:01 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
फैक्टरी में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कविनगर औद्योगिक क्षेत्र के ई 221 में भगवानसिंह एंड संस फैक्टरी में बुधवार सुबह आग लग गई। फायर स्टेशन कोतवाली पर सुबह सवा छह बजे इसकी सूचना मिली। आग ने धीरे धीरे भयंकर रूप ले लिया और भारी नुकसान हो गया।

विज्ञापन


मौके पर तत्काल नौ फायर टेंडर भेजी गई। चार फायर टेंडर्स कोतवाली से, दो फायर टेंडर्स वैशाली स्टेशन से, एक फायर टेंडर साहिबाबाद और दो फायर टेंडर्स गौतमबुद्धनगर से घटना स्थल पर भेजी गई। आग को फैक्टरी के दोनों साइड से बुझाना के लिए दमकल कर्मी लगे। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। सीएफओ का कहना है कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें