मुरादनगर। महम्मदपुर धेदा गांव में चोर ने बीती रात दुकान का शटर तोड़कर नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। दुकान में एक साल में दूसरी बार चोरी की घटना हुई है। व्यापारी ने थाने में घटना की तहरीर दी है।
राधेश्याम विहार निवासी कुलदीप कुमार की महम्मदपुर धेदा गांव में अम्बे ट्रेडिंग के नाम से दुकान है। कुलदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात अज्ञात चोर ने दुकान का शटर ताेड़कर नकदी, इन्वर्टर और बैटरी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। एसीपी का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।