फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्रेमिका को घुमाने के लिए शटर उखाड़कर की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। प्रेमिका को खरीदारी कराने के लिए युवक ने मेन बाजार में नोटो की माला की दुकान का शटर उखाड़कर कीमती हार चोरी किया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 14 हजार रुपये बरामद किए हैं। एसीपी सूर्यबली मौर्या ने बताया कि साबिर निवासी मुस्तफाबाद कॉलोनी की मेन बाजार स्थित नोटो की माला की दुकान का शटर उखाड़कर चोरी हुई थी। साबिर ने करीब 3 लाख रुपये से अधिक की चोरी होना बताया था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने दुकान में चोरी करने वाले शाहिद निवासी निठोरा गांव को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी प्रेमिका दिल्ली घुमाने और शॉपिंग करने के लिए कह रही थी। शाहिद के पास इतने पैसे नहीं थे। वह बाजार में किसी काम से आया था। यहां उसने एक नोटो की माला की दुकान को देखा। उसने तभी नोटो की माला चोरी कर प्रेमिका के शौक पूरे करने की साजिश रची। वह अकेले ही दुकान का शटर उखाड़ने गया। दुकान से उसने नोटों के हार भी चोरी किए। चोरी के पैसों से वह अपनी प्रेमिका को दिल्ली घुमा कर भी लाया। कुछ पैसों से उसने जुआ खेला। उसके पास अब 14 हजार रुपये ही बचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें