फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सुरक्षा गार्ड तैनाती के बावजूद कार्यालय में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। इंदिरापुरम थानाक्षेत्र के जीसी ग्रैंड मार्केट में एक कार्यालय से चोरों ने नकदी, लैपटॉप और विंडो एसी चोरी कर लिया। अर्नव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका कार्यालय मार्केट की पहली मंजिल पर है। 27 नवंबर की रात करीब साढ़े 12 बजे उनके कार्यालय में चोरी हुई। बाजार की सुरक्षा की जिम्मेदारी सुंदर भाटी के पास है। उसी से जुड़ी अनिल की सुरक्षा एजेंसी के दो गार्ड सुबह और शाम की ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। रखरखाव शुल्क अमित मित्तल वसूलते हैं। अर्नव ने सुंदर भाटी, अनिल और अमित मित्तल पर चोरी का शक जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। डीसीपी ऋजुल का कहना है मामले में सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें