फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद फ्लैट का ताला खोलकर हीरे के हार समेत 12 लाख के गहने चोरी

सार

बंद फ्लैट का ताला खोलकर हीरे के हार समेत 12 लाख के गहने चोरीसाहिबाबाद।साहिबाबाद पुलिस फुटेज से चोरों की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।रमेश सिंह दिल्ली करोल बाग की एक कंपनी के फ्रेंचाइजी मैनेजर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंद फ्लैट का ताला खोलकर हीरे के हार समेत 12 लाख के गहने चोरी
विज्ञापन

साहिबाबाद। शालीमार गार्डन चौकी के पास बी-ब्लॉक में दो चोरों ने एक कंपनी के फ्रेंचाइजी मैनेजर रमेश सिंह के बंद फ्लैट का सेंट्रल लॉक खोलकर अलमारी चोरी की वारदात की। चोर हीरे के हार समेत 12 लाख के गहने चोरी कर ले गए। चारी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। साहिबाबाद पुलिस फुटेज से चोरों की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
रमेश सिंह दिल्ली करोल बाग की एक कंपनी के फ्रेंचाइजी मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह करीब छह बजे वह ड्यूटी चले गए थे, शाम करीब 8:15 बजे बेटी नोएडा की निजी कंपनी में ड्यूटी गई थी। इस बीच उनके बेटे और पत्नी भी फ्लैट बंद कर किसी काम से वैशाली चले गए। इसी दौरान चोर डुप्लीकेट चाबी से सेंट्रल लॉक खोलकर फ्लैट में दाखिल हो गए और दो कमरों में रखी अलमारियों के ताले तोड़कर 12 लाख के गहने चोरी कर लिए। उनका कहना है कि हीरे का हार, हीरे की बाली समेत सोने-चांदी के आभूषण लेकर चोर फरार हो गए। वह कुछ दिन पूर्व ही सास के गहने घर में रखने के लिए लाए थे। चोर उन्हें भी ले गए।
विज्ञापन

कंपनी में छुट्टी का पता चलने पर बेटी रात 10 बजे फ्लैट पर पहुंची तो मुख्य दरवाजा खुला और बेड पर सामान बिखरा पड़ा मिला। उन्होंने पिता रमेश सिंह और मा को चोरी की सूचना दी। कंट्रोल रूम पर सूचना देने के बाद डायल-112, पुलिस और शालीमार गार्डन चौकी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। उनका कहना है कि शालीमार गार्डन चौकी से कुछ दूूरी पर सरेआम ताला तोड़कर लाखों की चोरी हो गई, पुलिस गश्त करने के बजाय सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतती है।
विज्ञापन

15 मिनट के अंदर आते-जाते कैमरे में कैद हुए चोर
फ्लैट के आसपास दोनों चोर महज 15 मिनट के अंदर आते और जाते कैद हो गए हैं। पहली बार में फ्लैट की तरफ आते समय दोनों के हाथ खाली थे, जबकि जाते हुए दोनों के हाथ में एक थैला था। सीओ साहिबाबाद स्वतंत्र कुमार का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान हो चुकी है। उन्हें जल्द पकड़कर माल बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें