साहिबाबाद। लंबाई पर टिप्पणी करने का विरोध करने पर चार युवकों ने रामस्वरूप कॉलोनी शहीद नगर में युवक के साथ मारपीट की। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कॉलोनी में रहने वाले लोकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा रोहित उर्फ यश घर के पास की दुकान से सामान लेने गया था। वहां खड़े अनस, फरमान, शोएब और अजहर ने उसकी लंबाई पर टिप्पणी की। आरोप है कि आरोपियों ने विरोध करने पर उनके बेटे के साथ गाली गलौज की और मारपीट करने लगे। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। बताया कि बेटा निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। चारों आरोप फरार हैं।