फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: साली के प्यार में फंसे युवक ने पत्नी को दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। एक काॅलोनी में रहने वाले युवक ने साली से प्रेम-संबंध के चलते अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि पति अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़कर साली संग घर से भाग गया है। महिला ने डीएम और पुलिस अधिकारियों को शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। साहिबाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महिला का रोबिन नाम के युवक से 15 साल पहले निकाह हुआ था। दोनों के 12 साल की लड़की और 9 साल का लड़का है। रोबिन निजी कंपनी में काम करता है। महिला का आरोप है कि पिछले कुछ समय से पति अचानक उसकी बहन से नजदीकी बढ़ाने लगा। उसे शक हुआ तो कई बार पति को रोककर पूछा लेकिन वह बात को साफ मना कर देता था। नए साल की सुबह पांच बजे महिला ने पति को साली के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो शोर मचाकर विरोध किया। तब पति ने उन्हें बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, पति ने उसे तीन तलाक बोलकर खुद से अलग कर दिया। उसे धमकी दी कि यदि पुलिस या किसी भी जगह शिकायत दी तो बच्चों समेत उसकी हत्या करके शव फेंक देगा। इसके बाद साली और पति दोनों घर से कहीं दूसरी जगह भाग गए।
बच्चे की हालत खराब, घर खर्चे के नहीं हैं पैसे :
महिला का कहना है कि घटना के बाद जब से पति उसकी बहन के साथ भागा है। उसके बाद से नौ साल के बच्चे की तबीयत खराब है। उसका इलाज कराने के लिए भी पैसे नहीं है। अब उसे खाने-पीने के सामान की भी कमी होने लगी है। महिला का कहना है कि थाने और चौकी के कई बार चक्कर काटे लेकिन कोई ठोस कार्रवाई अधिकारियों ने नहीं की।
विज्ञापन


साहिबाबाद एसीपी रजनीश उपाध्याय का कहना है कि महिला ने जिला अधिकारी कार्यालय में शिकायत दी है। शिकायत कॉपी मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें