फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवक को ऑटो में डालकर ले गए, मारपीट कर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के पावी सादकपुर में दबंगों ने युवक को ऑटो में डालकर ले गए और उसके साथ मारपीट की। मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गए। पावी में रहने वाले कामिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इमरान के पावी स्थित ऑफिस में नौकरी करते हैं। शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे ऑफिस के पास मिस्त्री के यहां गाड़ी में काम करवा रहा था। खुशहाल पार्क के मोमिन, यासीन काना, मोमिन के दो भतीजे ऑटो में आए। उन्हें जबरन ऑटो में डालकर चांद मार्केट ले गए। सभी के पास लाठी डंडे, धार-धार हथियार और असलहे लिए हुए थे। उन्होंने उनके साथ मारपीट की। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मारपीट के दौरान उनके पैसे और मोबाइल गुम हो गए। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें