गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के कैला भट्ठा निवासी इमरान पर कुछ युवकों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोप है कि अमित, शिवम, सोनू और अमन ने उनकी दुकान पर आकर दुकान बंद करने का दबाव बनाया। इसके बाद गाली-गलौज कर लोहे की रॉड से सिर पर हमला कर दिया। हमले में वह बेहोश होकर गिर गए। मामले में इमरान ने अपने भाई रिहान को आपबीती बताई। रिहान ने नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कोतवाली का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।