खोड़ा। थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती को युवक ने शादी का झांसा देकर कोल्ड ड्रिंक में नशे का पदार्थ पिलाकर अनजान जगह पर छोड़कर भाग गया। आरोपी युवक शादी के लिए युवती को ब्लैकमेल करता था। युवती बेसुध हालत में परिजनों को आनंद विहार में मिली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
युवती ने बताया कि वह बचपन से ही अपने नाना-नानी के पास रहती थी। वहां उसकी पहचान रवि नाम के युवक से हुई। वह उसे शादी करने के लिए ब्लैकमेल करता था। आरोपी 12 जुलाई को युवती को लेने खोड़ा पहुंचा। वहां से उसे एक अनजान जगह पर ले गया। अब युवती का आरोप है कि रवि ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। उसके बाद अनजान जगह पर छोड़कर भाग गया। युवती को होश आया तो वह आनंद विहार में थी। उसने एक राहगीर की मदद से परिवार को फोन किया। जहां मामा और अन्य परिजनों ने उसे सकुशल ढूंढ लिया। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि परिजनों ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। युवती के मिलने के बाद उसकी शिकायत पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।