गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी आशीष सक्सेना (24) ने शुक्रवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और आगे की कार्रवाई शुरू की। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि आशीष बीते कुछ दिनों से तनाव में चल रहे थे।