फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: धर्मांतरण कराने वाले पादरी की पत्नी पुलिस की पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। शाहजहांपुर गांव में धर्मांतरण कराने वाले पादरी की पत्नी पुलिस की पकड़ से दूर है। धर्मांतरण कराने में पादरी और पत्नी की भूमिका सामने आई थी। पुलिस ने बुधवार को आरोपी पादरी को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि उसकी पत्नी फरार है। पुलिस टीम पादरी की पत्नी की तलाश में लगी हुई है। वहीं, धर्मांतरण का पर्दाफाश होने के बाद खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है और दो दिन से खुफिया विभाग की टीम क्षेत्र के अलग-अगल हिस्सों में जाकर लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बीते शनिवार को हिंदू युवा वाहिनी ने गांव शाहजहांपुर में हापुड़ से आए कुछ लोगों पर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हंगामा किया था। पुलिस शुरू में धर्मांतरण की बात से इन्कार कर रही थी, मगर हिंदू संगठनों के रूख को देखते हुए पुलिस ने मामले की जांच की। इसके बाद पुलिस ने पादरी महेंद्र पुत्र मोहन लाल निवासी पीरनगर सुदना थाना हापुड़ देहात को गिरफ्तार कर धर्मांतरण का पर्दाफाश किया था। पुलिस के अनुसार महेंद्र व उसकी पत्नी कमजोर वर्ग तथा अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराते हैं। उन्होने हापुड़ में बैथहलम गोस्लम नाम से ट्रस्ट बनाया हुआ है और वह इसके माध्यम से यह काम कर रहे थे। ट्रस्ट को विदेशों से फंडिंग होती थी और वह करीब दस वर्षों से इसमें लिप्त थे। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। फंडिंग करने वालों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें