फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दो पक्षों में चले लाठी डंडे, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शहीद नगर में दो पक्षों के बीच लाठी डंडे चले हैं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में 8 से 10 युवक एक दूसरे को मारते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने वीडियो वायरल होने पर अपनी तरफ से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक राम कुमार ने साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रविवार रात को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में कुछ लोग एक दूसरे पर लाठी डंडों से मारपीट करते दिख रहे हैं। यह वीडियो मंसूरी चौक जवाहर पार्क रोड शहीद नगर का है। दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज की है। एसीपी साहिबाबाद रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की पहचान के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।

खेल के दौरान युवक के साथ मारपीट की नाक में चोट आई

पुरानी सीमापुरी दिल्ली में फैजान परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका साला फैजान पुत्र आस मौहम्मद शहीद नगर में किसी काम से आया था। ईदगाह के पास पहुंचा। छुन्नी निवासी पसोंडा के साथ टोली मोड ईदगाह पर खेल रहा था। खेलने के दौरान उनका छुन्नी के साथ विवाद हो गया। विवाद के चलते फैजान के साथ मारपीट की गई। मारपीट में फैजान की नाक पर चोट लग गई। जिसमें वह घायल हो गए। पीड़ित ने मामले में छुन्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

क्या बोली पुलिस
एसीपी साहिबाबाद रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि नदीम पुत्र युसूफ निवासी दिलशाद कॉलोनी दिल्ली अपनी मौसी के लड़के फहीम निवासी शहीद नगर उमर मस्जिद के पास आया था। फहीम और नदीम दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। फहीम ने नशे की हालत में अपने भाइयों के साथ मिलकर नदीम के साथ मारपीट की है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें