फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: टप्पेबाजों ने महिला से कुंडल ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। टप्पेबाजों ने कस्बा रोड स्थित जिला सहकारी बैंक के सामने सोमवार को एक महिला से सोने के कुंडल ठग लिए। घटना को अंजाम देने के बाद टप्पेबाज फरार हो गए। नगर में टप्पेबाज एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम दे रहें है। 20 दिन में टप्पेबाजी की पांच घटनाएं सामने आ चुकी है।
विज्ञापन


नगर की भूपेंद्रपुरी कॉलोनी निवासी नेपाल सिंह की पत्नी रामेश्वरी देवी सोमवार 11 बजे किसी परिचित से मिलने के लिए कस्बा रोड जा रही थी। जैसे ही वह जिला सहकारी बैंक के समीप पहुंची तभी एक युवक ने रामेश्वरी को रोका और उन पर गलत आत्माओं का साया बताया। कुछ उपाय बताने के बाद युवक ने रामेश्वरी से मात्र एक रुपया मांगा और सभी बाधाएं दूर करने की दुआ की। इसी बीच एक अन्य युवक और वहां पहुंच गया और दोनों युवकों ने रामेश्वरी को बातों में उलझा लिया।
टप्पेबाजों ने रामेश्वरी को झांसा देकर उनके सोने के कुंडल कानों से निकालकर पर्स में रखवा दिए। इसके बाद आरोपी मौका देखकर पर्स लेकर फरार हो गए। एसीपी रितेश त्रिपाठी का कहना है कि महिला से टप्पेेबाज कुंडल ले गए। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घटना का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें