फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चोरी की स्कूटी छोड़कर अस्पताल कर्मी की स्कूटी ले गया चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। प्रेम विहार काॅलोनी में 16 जुलाई को एक चोर ने निजी अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर इंचार्ज की स्कूटी चोरी कर ली। हैरत की बात है कि वह नई स्कूटी की जगह चोरी की दूसरी स्कूटी भी खड़ी कर गया। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोप है कि पुलिस को शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने कई दिन जांच का आश्वासन देकर बुधवार को चोरी का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


अनिल रतूड़ी ने बताया कि 15 जुलाई की रात अस्पताल से ड्यूटी करने के बाद घर पहुंचे थे। रात में एक चोर ने घर के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी कर ली। उनका कहना है कि वह चोरी की स्कूटी पर वाहन चोरी करने आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर लिखित शिकायत देने के लिए कहा। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि मामले में सीसीटीवी फुटेज चेक कर रहे हैं। चोर की पहचान कर उसे तलाश रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें