फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भाजपा कार्यकर्ताओं में लात-घूंसे चलने पर प्रदेश अध्यक्ष ने प्रभारी से मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। टिकट और सिंबल के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में हुई मारपीट का मामला हाईकमान तक पहुंचा तो प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने महानगर संगठन महामंत्री अमित वाल्मीकि से रिपोर्ट मांगी है। वह जल्द ही इसकी रिपोर्ट तैयार कर हाईकमान को भेजेंगे। हालांकि चुनाव पूरा होने तक किसी कार्रवाई के होने की संभावना कम है, लेकिन चुनाव बाद इस मामले में कार्रवाई हो सकती है। सोमवार को मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी के कार्यालय पर टिकट के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में जमकर लात-घूसे चले थे। कार्यकर्ताओं के बीच हुए घमासान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गए थे। यह प्रकरण टीवी चैनलों पर भी प्रमुखता से प्रसारित हुआ तो पार्टी के प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व तक मामला पहुंच गया। हालांकि पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों ने इस मामले को दबाने का प्रयास किया, लेकिन उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और निकाय चुनाव प्रभारी व राज्यमंत्री असीम अरुण के पार्टी कार्यालय के बाहर मौजूद होने के बावजूद कार्यकर्ताओं में हुई मारपीट का प्रकरण प्रदेश भर में दिनभर चर्चाओं में बना रहा। इस मामले पर प्रदेश अध्यक्ष और संगठन के बड़े पदाधिकारी नाराज है। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा का कहना है कि प्रदेश संगठन ने घटना का संज्ञान लिया है। जो भी रिपोर्ट मांगी गई है, वह जल्द ही भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें