फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: स्काई वॉरियर्स की टीम 43 रनों से बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। अटोर स्थित मास्टर स्ट्राइकर क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे गुड मॉर्निंग कप के लीग मैच में स्काई वॉरियर्स की टीम 43 रनों से विजेता बनी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्काई वॉरियर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 263 रन बनाए। अंकित शर्मा ने बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों पर 109 व साकेत ने 88 रनों की पारी खेली और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। गेंदबाज लक्ष्य ने चार विकेट लिए। रनों का पीछा करने उतरी बुल्स इलेवन की टीम 18 ओवर में 220 रनों पर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाज सुनील ने 62 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। गेंदबाज मनीष ने पांच विकेट लिए। विजेता टीम के बल्लेबाज अंकित शर्मा ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें